{"_id":"61d9d8eac73ae30a332872d6","slug":"crime-illegal-wine-gonda-news-lko6126180104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो थाना क्षेत्रों में एसडीएम का छापा, तोड़ी अवैध शराब भट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो थाना क्षेत्रों में एसडीएम का छापा, तोड़ी अवैध शराब भट्ठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। डीएम मार्कण्डेय शाही के आदेश पर कोतवाली नगर व कोतवाली देहात क्षेत्र में एसडीएम सदर ने शनिवार को अवैध शराब के विरूद्ध छापा मारा। डीएम को सूचना मिली कि कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम राधे पुरवा तथा भटपुरवा बनवरिया व कोतवाली देहात के ग्राम खिरौरा मोहन में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डीएम ने एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह को छापा मारकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
एसडीएम सदर, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा। जिसमें भारी मात्रा में लहन नष्ट की गई है तथा कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। ग्राम राधेपुरवा में दस क्विंटल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यहां चार बड़ी भट्ठियों को नष्ट किया गया। राधेपुरवा में रमेश कश्यप पुत्र नन्दू कश्यप को 14 लीटर कच्ची शराब तथा सोनू पुत्र सालिगराम को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
ग्राम भटपुरवा में छापेमारी के दौरान एक क्विंटल से अधिक लहन नष्ट की गई, जबकि कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम खिरौरा मोहन में लगभग 10 लीटर अवैध शराब बरामद कर केस दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई न करने के प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दिए गए हैं, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी अवैध शराब के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। इस संबंध में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग के माध्यम से सूचनाएं एकत्र कराकर एसडीएम कार्रवाई करेंगे।