फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

दो पक्षों में मारपीट, आठ पर दर्ज किया केस

Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरिया पूरे पंडित गांव में रंजिश व पेड़ काटने के विवाद में लाठी-डंडा से लैस होकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से आठ महिलाओं सहित 14 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम सिंगरिया पूरे पंडित निवासी राधेश्याम मिश्रा ने दबताया कि पेड़ काटने के विवाद को लेकर गांव के आरोपी शिव कुमार पाठक, राजेश पाठक तथा अंकु सिंह व चंद गणेश उर्फ ननके सिंह शनिवार देरशाम लाठी-डंडा से पिटाई करने लगे। शोर करने पर उसके पिता कमला प्रसाद, माता शांती देवी, चाचा बाल बिहारी, बहन रेनू, सरिता, नीतू, ममता, चाची लक्ष्मी, चचेरे भाई पवन मिश्रा व राहुल मिश्रा बचाने आए तो आरोपियों ने इन सबकी भी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने शिव कुमार, राजेश, अंकु व चंद गणेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, इसी प्रकरण में राजेश पाठक ने बताया कि भूमि विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर कमला प्रसाद मिश्रा, राधे श्याम मिश्रा, बाल बिहारी मिश्रा व पवन मिश्रा पिटाई करने लगे। शोर करने पर बचाने जब उसकी भाभी गीता पाठक दौड़ीं तो आरोपियों ने उनको भी मारापीटा। पुलिस ने कमला प्रसाद, राधे श्याम, बाल बिहारी व पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर परसपुर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed