{"_id":"62f7de4a5e1f3d43ca67e96b","slug":"crime-gonda-news-lko6437963117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला से 90 हजार के गहने छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने महिला से 90 हजार के गहने छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। हालचाल पूछने के बहाने शनिवार सुबह आईटीआई रोड पर रघुकुल विद्यापीठ के पास दो बदमाशों ने एक महिला के 90 हजार के जेवर छीनकर फरार हो गए। महिला ने कोतवाली नगर में दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के सिविल लाइन कैलाशपुरी निकट फलाहारी बाबा मंदिर निवासी शकुंतला सिंह ने बताया कि उनकी नतिनी आर्या सिंह रघुकुल विद्यापीठ में नर्सरी की छात्रा है। शनिवार सुबह नतिनी को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में स्कूल के पास ही पुलिया पर एक युवक मिल गया और हालचाल पूछने लगा। महिला के मुताबिक, वह अपरिचित था, इसलिए सोचने लगीं कि इसे कहां देखा है। तभी दूसरा साथी वहां आ गया। दोनों मिलकर उनके गले की सोने की चेन व कान का टाप्स छीनकर फरार हो गए।
नगर कोतवाली में पीड़िता ने बदमाशों के खिलाफ छिनैती की तहरीर दी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। (संवाद)