फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
मुजेहना (गोंडा)। त्रिलोकपुर के मजरा बुधसागर पुरवा गांव में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मायके वालों ने पति, सास, ससुर, ननद व देवर पर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर के बुधसागर पुरवा निवासी बड़ेलाल की शादी आठ माह पहले कौड़िया थाना क्षेत्र के बेलवाभान निवासी प्रिया उर्फ क्षमा पुत्री हरिनारायण से हुई थी। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रिया की मौत हो गई, और उसका शव उसके बेडरूम में लटकता पाया गया। धानेपुर पुलिस व मायके वालों को सूचना दी गई। यहां पर पहुंचे मृतका के पिता ने पति सास-ससुर, देवर, ननद पर दहेज के खातिर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दहेज की मांग के खातिर ससुरालीजन उसके लड़की को प्रताड़ित करते थे। यह बात उनकी लड़की जब मायके जाती थी तो बताती थी। उसे समझा-बुझाकर भेज दिया जाता था। रविवार को मौत की सूचना मिली। पता चला कि दहेज के खातिर उनकी लड़की को ससुराल के लोगों ने मार डाला है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। पति ,सास, ससुर, देवर व ननद को आरोपित किया गया है। जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed