{"_id":"61fc1bd0a8a9b97a6e1a94cb","slug":"crime-gonda-news-lko616273656","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के फांसी लगाने के मामले में दो आरोपियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के फांसी लगाने के मामले में दो आरोपियों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। पुलिस प्रताड़ना से आहत छात्र के फांसी लगाकर जान देने के मामले में पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तहरीर के जरिए सीधा आरोप उन पर लगाया गया है जिन्होंने सिम चोरी होने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था।
ग्राम चरसड़ी निवासी अरविंद कुमार सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के जरिए कहा कि उसके पुत्र नितिन सिंह (17) को एक मोबाइल व सिम रास्ते में कहीं पड़ा मिला था। अपनी बहन प्रतिभा सिंह के नाम सिम पोर्ट करवाकर वह करीब 20 दिनों से चला रहा था। इसी बीच चौकी शाहपुर की पुलिस उसके घर पहुंची और कहा कि उसका पुत्र जो मोबाइल व सिम चला रहा है, वह चोरी का है।
30 जनवरी को वह पुलिस के बुलाने पर चौकी पर गया जहां आरोपी रामजी गोस्वामी निवासी गुरसड़ी कोतवाली करनैलगंज व विशाल मिश्रा निवासी चकरौत कोतवाली करनैलगंज मौजूद थे। उन्होंने मोबाइल व सिम चोरी का आरोप लगाकर एक तहरीर पुलिस को दी थी जिसके संबंध में आरोपियों ने 17 हजार रुपये लेकर लिखित रूप से बताया गया कि वे इस संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
चौकी से वह अपने पुत्र को लेकर जैसे ही बरदहा चौराहा पहुंचा कि तभी दोनों लोग बेटे को चोर-चोर कह कर अभद्रता करने लगे। नितिन काफी दुखी हो गया था। वह बेटे नितिन को लेकर घर चला आया। थोड़ी देर बाद फिर दोनों आरोपी उसके घर पहुंच गए और धमकाने लगे। आहत होकर उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि अरविंद कुमार सिंह की तहरीर पर रामजी गोस्वामी व विशाल मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।