{"_id":"6199342e7b42f170845496ad","slug":"crime-gonda-news-lko6053403188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में कपड़े में लिपटा मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में कपड़े में लिपटा मिला नवजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीगंज (गोंडा)। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। यह कहावत शनिवार को उस समय चरितार्थ हुई जब शनिवार की सुबह मोतीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेड़ौरा गांव के पश्चिमी छोर रास्ते पर झाड़ी में नवजात पड़ा मिला। वह जीवित था। ग्रामीण सुबह अपने खेत के लिए जा रहे थे। झाड़ी में शिशु की ओर नजर पड़ी, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 वा प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज को दी।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सहयोगी दारोगा बाल कल्याण अधिकारी दारोगा सुनील यादव के साथ मौके पर पहुंचे। नवजात को ग्रामीणों की मदद् से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काजीदेवर ले जाया गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। नवजात को साथ में लेकर दारोगा सुनील यादव ने जिला महिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाकर चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया।
नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविंद कुमार ने बताया कि नवजात शिशु को जिला महिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। उसका इलाज चल रहा है।