फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

युवक की हत्याकर शव जलाने की कोशिश

Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
19द्दस्रड्डश्च26--गोंडा के मरगूबपुर गांव में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : GONDA
रगड़गंज (गोंडा)। मरगूबपुर गांव में गुरुवार की रात चुनावी रंजिश में एक युवक की ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव पर बाइक रखकर पेट्रोल से जलाने की कोशिश की गई। लेकिन बाइक में पेट्रोल नहीं था। इस कारण शव नहीं जला सके। मामले में युवक के बड़े भाई ने थाना उमरी बेगमगंज में तीन लोगों को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, घर पर आया था। हालांकि हत्या के कारणों का अभीतक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के मरगूबपुर गांव की रहने वाली माधुरी पत्नी कृपाशंकर पांडेय ने बताया कि उनका बेटा रोहित पांडेय (27 ) पुत्र कृपाशंकर पांडेय गुरुवार की शाम सात बजे रोहित के मोबाइल पर एक फोन आया। कॉल करने वाले से बात करने के बाद रोहित पास के बुढ़ियावारी पुरवा गांव में रामलीला देखने की बताकर घर से बाइक लेकर गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे सूचना मिली कि घर से तकरीबन एक किमी की दूरी पर खेत के पास रोहित का खून से लथपथ शव पड़ा है। शव पर बाइक पड़ी हैं, और बाइक की तेल की टंकी जली है। माधुरी के मुताबिक, रोहित की चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की गई है। हत्यारों ने पहले ताबड़तोड़ रोहित को तीन गोली मारी, उसके बाद पेट्रोल से शव जलाने का प्रयास किया। बाइक में पेट्रोल नहीं था, लिहाजा शव नहीं जला। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ संसार सिंह राठी, थानाध्यक्ष करूणाकर पांडेय मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। फारेंसिक टीम ने मौके पर खून का नमूना लिया। रोहित के बड़े भाई अजय पांडेय ने गांव के राजेन्द्र पांडेय उर्फ तित्तिर, सौरभ पांडेय, राजीव मिश्रा को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष करूणाकर पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के पिता की 11 साल पहले साजिशन हुई थी मौत
-रोहित के बड़े भाई अजय पांडेय ने बताया कि उनके पिता कृपाशंकर पांडेय को भी गांव के ही कुछ लोगों ने वर्ष 2010 में साजिश करके शराब में जहर मिलाकर पिला दिया गया था। जिसके उनकी मौत हो गई थी।

मुकदमे में गवाही कराने दिल्ली से आया था गोंडा
रोहित पांडेय दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। चार भाइयों में रोहित सबसे छोटा था। रोहित की मां माधुरी ने बताया कि उनके नाती की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसकी गवाही 30 दिसंबर को थी। जिसमें गांव के कुछ लोग गवाह थे। उन लोगों को न्यायालय में गवाही दिलाने के लिए रोहित दिल्ली से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed