फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,gonda

दो बोरी सरकारी खाद्यान्न बरामद, तीन पर केस

Sun, 23 Oct 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime,gonda
करनैलगंज (गोंडा)। एक गल्ला व्यापारी को दो बोरी सरकारी राशन खरीदना व वाहन चालक को राशन बेंचना महंगा पड़ गया। एसडीएम की जांच रिपोर्ट व जिलाधिकारी की संस्तुति पर व्यापारी, वाहन चालक व ठेकेदार के विरुद्ध कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम तहसील रोड पर एसडीएम आवास के पास एक थोक गल्ला व्यापारी के यहां ट्रक से सरकारी खाद्यान्न बिक्री करने का वीडियो डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार के संज्ञान में आया था। इस पर उपजिलाधिकारी हीरालाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम हीरालाल, पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि दो बोरी चावल चोरी से बिक्री किया गया था। एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थोक गल्ला व्यापारी निसार अहमद निवासी सदर बाजार करनैलगंज, वाहन चालक राजू उर्फ राजकुमार निवासी नकहा बसंत थाना करनैलगंज व परिवहन ठेकेदार परमाल ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए गल्ले का व्यापार करने व मंडी टैक्स न देने पर व्यापारी के विरुद्ध करीब सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed