फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime gonda fraud land issue

गोंडा: फर्जी वरासत कराने में पांच लोग फंसे, रिपोर्ट

Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
विज्ञापन
crime gonda fraud land issue
मनकापुर (गोंडा)। न्यायालय के आदेश पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर वरासत करवाने के मामले में पुलिस ने दो महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम भरपुरवा मसकनवा निवासी अरुना पांडेय पत्नी कमलेश पांडेय ने शुक्रवार देर शाम को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके ससुर परमेश्वर प्रसाद पांडेय की मृत्यु 28 मार्च 2019 को हो गई थी। परमेश्वर प्रसाद पांडेय ने अपने जीवन काल में अपनी समस्त चल व अचल संपत्ति को अपने लड़के कमलेश कुमार के बेटे अखिलेश कुमार व दुर्गेश कुमार के नाम पंजीकृत वसीयतनामा कर दिया था।
विज्ञापन


परमेश्वर प्रसाद की मृत्यु के पश्चात उनकी संपत्ति को गैर कानूनी तरीके से प्राप्त करने के लिए सूर्य कुमार व उनकी पत्नी अनीता देवी, उनकी पुत्री प्रतिमा उर्फ करिश्मा निवासी भरपुरवा मसकनवा थाना छपिया, दुर्गेश पांडेय ग्राम बसवा थाना परसुरामपुर, बस्ती, रतनलाल तिवारी निवासी ग्राम दुर्गापुर कोतवाली मनकापुर ने जालसाजी करके अपने नाम करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed