{"_id":"625ef7814e17d8202145c4c0","slug":"crime-electric-fir-gonda-news-lko626874238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में छह के खिलाफ केस दर्ज, 266 का कटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में छह के खिलाफ केस दर्ज, 266 का कटा कनेक्शन
विज्ञापन
फोटो-12 गोंडा के वजीरगंज में बिजली कनेक्शन का निरीक्षण करते अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह व अन्य। -सं?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अनियमित ढंग से बिजली का उपभोग करने और बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ पॉवर कॉरपोरेशन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सौ दिन का अभियान चला रहा है। बिजली चोरी मामले में विद्युत विभाग ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जबकि बिजली बिल बकायेदारी के चलते 266 लोगों का कनेक्शन काटा गया।
बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न स्थानों पर बिजली कनेक्शन का निरीक्षण किया गया। बाबा पुरवा ठोड़हस की कुसमा देवी पत्नी चंद्रभान व बाबूराम तथा केशवपुर पहड़वा की सुमन पत्नी जीवन लाल पूर्व में कनेक्शन काटे जाने के बावजूद बिजली का उपयोग करते मिले। जिनके खिलाफ धारा-138 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया। खरगूपुर के सियाराम व राम सागर तथा कौड़िया बाजार के कलीमुल्ला बिना कनेक्शन के बिजली जलाते पाए गए जिनके खिलाफ धारा-135 के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया। अभियान में 266 लोगों का कनेक्शन काटा गया। इस दौरान 18 खराब मीटर बदले गए और 331 उपभोक्ताओं से राजस्व की वसूली की गई। अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान 100 दिनों तक चलता रहा रहेगा।
बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
करनैलगंज(गोंडा)। भीषण तपिश गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ता हलकान है। नगरीय क्षेत्रों में अधिकतम 12 घंटे तो वहीं गांवों में बमुश्किल छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। जबरदस्त बिजली कटौती से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। एक तरफ तपिश और भीषण गर्मी के चलते लोग कूलर पंखे का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में भीषण कटौती के चलते लोग परेशान है। प्रदेश सरकार की ओर से शहरों में 20 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश जारी किया गया था। दो दिन पूर्व तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर थी, मगर दो दिनों से चल रही भीषण कटौती, रोस्टिंग, ट्रिपिंग के चलते उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। शहरी क्षेत्र में 20 घंटे के बजाय कुल मिलाकर 12 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 घंटे से 8 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के भंभुआ उपकेंद्र की हालत खस्ता है यहां 6 घंटे की आपूर्ति होती है। करनैलगंज के एसडीओ एसके वर्मा कहते हैं कि कटौती रोस्टिंग करनैलगंज पॉवर हाउस से नहीं बल्कि ऊपर से की जा रही है, जो भी बिजली उपकेंद्र तक आती है वह सप्लाई की जा रही है। बताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार कराया जा रहा है।