फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,dowery

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 23 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,dowery
परसपुर (गोंडा)। शादी के बाद से ही अधिक दान-दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन एक विवाहिता को मारते-पीटते व जानमाल की धमकी देते रहते थे। पांच लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों ने विवाहिता को घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, जेठ व जेठानी सहित चार के खिलाफ दहेज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम कौड़हा जगदीशपुर मोहम्मदपुर थाना कटरा बाजार निवासिनी शायराबानो ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2019 को शहाबुद्दीन निवासी बेलमत्थर पांडेपुरवा के साथ हुई थी। शादी में ही उसकी विदाई कर दी गई थी। शादी में विदा होकर ससुराल पहुंचने पर ससुरालीजन अधिक दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसे मारते-पीटते व जानमाल की धमकी देते रहते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बीते आठ फरवरी को ससुरालीजनों ने उसको घर से भगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शायराबानो की तहरीर पर ग्राम बेलमत्थर पांडेयपुरवा निवासी पति शहाबुद्दीन, जेठ ताजुद्दीन, जेठानी सबरुतुल व सास सफीकुल निशा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed