{"_id":"626441823319a25bf45a4397","slug":"crime-death-women-gonda-news-lko6275049163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, घायल महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति ने महिला को ईंट फेंक कर मारा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गुरसड़ी के मजरा गोसाई पुरवा का है। शुक्रवार को दिन में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया। इसको लेकर दो पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई।
गोसाई पुरवा गांव के सुरेश कुमार का 10 वर्षीय लड़का एवं इसी गांव के संजय कुमार पुत्र श्रीचंद की पांच वर्ष की बेटी के बीच मामूली विवाद हुआ। उसी बीच सुरेश कुमार की पत्नी रीता मौके पर पहुंच गई और बच्चों का विवाद संजय एवं रीता के बीच होने लगा। संजय ने ईंट उठाकर रीता के सिर पर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। उसे कोतवाली लाया गया।
सीएचसी पर भेजा गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शाम को रीता (40) पत्नी सुरेश कुमार की मौत हो गई। इस मामले में सुरेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में संजय ने महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था। शाम को उसकी मौत हो गई। तहरीर पर पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।