{"_id":"622e3154415ee27a69657a63","slug":"crime-cross-fireing-gonda-news-lko6216507156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए ईनामी दो बदमाश, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए ईनामी दो बदमाश, एक को लगी गोली
विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा में छपिया के वीरपुर रनियापुर गांव के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश के साथ
- फोटो : GONDA
गोंडा। करनपुर गांव के रहने वाले गल्ला व्यापारी के अपहरण मामले में दो बदमाशों को पुलिस ने रविवार की शाम वीपुर रनियापुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस समेत खोखा बरामद हुआ है। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। थाना छपिया में पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर बभनान निवासी गल्ला व्यवसायी शील प्रकाश उर्फ बबलू का जमुनहा बाजार स्थित दुकान पर आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश गल्ला व्यापारी को प्लास्टिक की एक बोरी में भरकर कार से अगवा कर ले गए थे। बदमाश फिरौती की रकम 10 लाख देने के वायदे पर बबलू को बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के पास गन्ने के खेत में धकेलकर फरार हो गए थे। शील प्रकाश के भतीजे ने थाना छपिया में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की तलाश में लगी एसओजी प्रभारी सुनील कुमार व थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार की टीम को रविवार की शाम सूचना मिली कि गल्ला व्यापारी के अपहरण के आरोपी थाना क्षेत्र के वीरपुर रनियापुर गांव के समीप देखे गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ऑल्टो सवार बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस टीम को भी जवाबी फायर करना पड़ा। मुठभेड़ के दौरान राजकुमार यादव उर्फ निहोर निवासी लोहरौली थाना पैकोलिया जनपद बस्ती पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी जुबैर निवासी देवगांव थाना छपिया को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, गल्ला व्यापारी का मोबाइल फोन व अपहरण में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद हुई है। एसपी ने बताया किं दोनो बदमाशों पर 25-25 हजार का रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के खिलाफ थाना छपिया में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।