{"_id":"624c7f98674cd435ea002d1d","slug":"crime-arrest-rape-gonda-news-lko6247478148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-17-गोंडा में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी को ले जाती पुलिस। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इससे पूर्व दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी ने कोतवाली में सरेंडर किया था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी ने एएसपी व मुकदमे के विवेचक सीओ सदर को अदालत में एक सप्ताह के अंदर आरोप पत्र दाखिल कर सभी आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी कराने के निर्देेश दिए हैं। पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा (16) 9 फरवरी को ई-रिक्शा से स्कूल से लौट रही थी। तभी ई-रिक्शा चालक उसे एक गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन मकान में ले गया और अपने साथियों को बुलाकर सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। छात्रा की मां ने कोतवाली नगर में राजा निवासी बुधईपुरवा और उसके तीन साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत गठित तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थीं। सूचना मिली कि गोड़वाघाट के पास एक 25 हजार का आरोपी महफूज कहीं जा रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देखकर महफूज ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से महफूज घायल हो गया। मौके पर उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। इससे पहले पुलिस 25 हजार के इनामी आरोपी राजा और रिजवान को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी इसराइल के घर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी। इसके बाद कोतवाली में आत्मसमर्पण की तख्ती लेकर कोतवाली नगर पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व मुकदमे के विवेचक सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम को एक सप्ताह के अंदर अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी कराने के निर्देश दिए गए हैं।