फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cricket,win team

Gonda News: क्रिकेट के फाइनल में परसपुर की टीम ने बेलसर को हराया

Sat, 31 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cricket,win team
गोंडा के नंदिनीनगर में ट्रॉफी के साथ परसपुर की टीम। -संवाद - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय मंडल स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का समापन शनिवार को मेहंदी, रंगोली, वालीबॉल व क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ हुई। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विजयी टीम व खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार तथा ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा के तहत गोंडा तथा बहराइच के सत्रह विकास खंड के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सांसद खेल स्पर्धा में बालक, बालिका दौड़, लंबी कूद, रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, मेहंदी, रंगोली तथा क्रिकेट टूर्नामेंट सहित 26 खेलों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में परसपुर की टीम ने बेलसर की टीम को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम किया। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नंदिनी नगर महाविद्यालय की महिरा ने प्रथम, नंदिनी नगर महाविद्यालय की साईमा ने द्वितीय तथा नंदिनी नगर की ही आरती सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी नगर महाविद्यालय की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। परसपुर महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज की छात्राओं ने दूसरा तथा रघुकुल विद्यापीठ की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। वालीबॉल में झंझरी तथा पंडरी कृपाल की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें झंझरी की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच में बेलसर की टीम ने जरवल को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई तथा परसपुर ने करनैलगंज की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में परसपुर की टीम ने बेलसर को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियनशिप अपने नाम किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र झा, सुधीर यादव, सोनू सिंह, पिंकल सिंह, सतीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed