फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   court,cultural,Program,Bar Association

सिविल बार एसोसिएशन की 110 वीं वर्षगांठ मनाई

Sat, 27 Aug 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
court,cultural,Program,Bar Association
फोटो-8-गोंडा के सिविल बार एसोसिएशन सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिला जज। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन की 110वीं वर्षगांठ पर दीवानी न्यायालय के सभागार में सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल आफ उप्र के सदस्य अखिलेश अवस्थी रहे। जिला जज व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र व महामंत्री अनुज प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया। एसोसिएशन में सहयोग करने वाले अधिवक्ताओं व कर्मचारी भैरव प्रसाद, दूधनाथ, विष्णु कुमार, रामदास, राहुल यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. दीनानाथ, सीजेएम चिर कुमारित्वा, एसीजेएम सुषमा, संजय कुमार पासवान, अर्चना आदि न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रवि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के सलाहकार महेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, महामंत्री रितेश यादव, उपेंद्र मिश्रा, बिंदेश्वरी दुबे, डीजीसी क्रिमिनल बसंत शुक्ला, रुचि मोदी, अमित पाठक, अरविंद सिंह, गंगा प्रसाद मिश्रा, महाराज श्रीवास्तव, श्रीमान सिंह, वीपी तिवारी, नवनीत मिश्रा, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, प्रखर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या में मुकेश सिंह, मुन्ना सहारा, रेनू श्रीवास्तव, बृजमोहन खत्री आदि कलाकारों ने गीत गजलों के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed