{"_id":"652ad65e4b5edb8da203716a","slug":"couple-jumps-from-moving-train-wife-dies-gonda-news-c-100-1-slko1028-6011-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चलती ट्रेन से कूदे दंपती, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चलती ट्रेन से कूदे दंपती, पत्नी की मौत
Sat, 14 Oct 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। चलती ट्रेन से कूदने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नवाबगंज क्षेत्र में एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया।
बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सिसौना गांव निवासी रामावती (62) अपने पति रक्षाराम के साथ अमृतसर जा रही थीं। बदले रूट से जा रही हावड़ा-अमृतसर (13005) एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार देर रात गोंडा स्टेशन पर पहुंची। यहां रामावती अपने पति के साथ चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में चढ़ गईं। तभी उस कोच के यात्रियों ने बताया कि यह जनरल डिब्बा नहीं, स्लीपर क्लास है। हड़बड़ी में दंपती चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर कूद गए। दोनों ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गए। यह देख रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ के जवानों व वेंडरों ने दोनों को किसी तरह निकाला मगर रामावती का पैर घुटने के ऊपर से कट गया। गंभीर हालत में उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई। जबकि पति रक्षाराम को मामूली हल्की चोटें आईं।
उधर, नवाबगंज के नकहरा गांव निवासी अजय कुमार पांडेय (35) शुक्रवार रात कस्बे में कटी तिराहे के पास बंद रेलवे क्राॅसिंग पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अजय को सीएचसी से अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।