{"_id":"6134ecfa8ebc3e0b145aff1f","slug":"couple-buried-after-falling-peepal-tree-wife-dies-gonda-news-lko5942008105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल का पेड़ गिरने से दबे दंपति, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल का पेड़ गिरने से दबे दंपति, पत्नी की मौत
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के परसिया पंडित गांव में लगा पीपल का विशालकाय पेड़ शनिवार को गिर गया। इसकी चपेट में आकर गांव के रहने वाले पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय पत्नी ने दम तोड़ दिया जबकि पति का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के परसिया पंडित गांव में रास्ते के किनारे एक विशालकाय पीपल का पुराना पेड़ है। इस बार हुई भारी बारिश से उसकी जड़ें हिल गई थी लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।
शनिवार की देर शाम इलाके में जोरदार बारिश होने लगी। गांव के ही रहने वाले कन्हैया लाल उर्फ कंधई व उनकी पत्नी रानी सारंगा खाना खाने के बाद गांव के बाहर खेत की रखवाली करने के लिए इसी रास्ते से निकल रहे थे कि तभी अचानक पीपल का पेड़ गिर गया जिसके चपेट में आने से पति पत्नी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आननफानन में ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे दोनों को निकाला। ग्रामीण उन्हे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही रानी सारंगा ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल का उपचार जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस घटना के बाद घर परिवार म़े कोहराम मच गया है। वहीं पेड़ गिरने से गांव के ही सालिकराम की दुकान व शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई है।
हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। ग्राम प्रधान इंद्रसेन पाठक ने बताया कि घटना के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई है और पीड़ित परिवार का मदद कराई जा रही है।