फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Counseling for Anganwadi Assistant posts begins

Gonda News: आंगनबाड़ी सहायिका पदों की काउंसिलिंग शुरू

Mon, 09 Feb 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Counseling for Anganwadi Assistant posts begins
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कतार में खड़ी महिलाएं। - संवाद
गोंडा। विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में सोमवार को आंगनबाड़ी में सहायिका के रिक्त पदों की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। पहले दिन बेलसर ब्लॉक के अभ्यर्थी शामिल हुईं। उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वरीयता क्रम के आधार पर प्रत्येक पद के लिए पांच-पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि बेलसर ब्लॉक में 39 पदों के लिए महिलाओं ने आवेदन किए गए थे। कुल मिलाकर 154 महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं हैं। इस तरह से सुबह से ही अभ्यर्थियों ने कतारबद्ध होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराया। हालांकि महिलाओं के बैठने आदि के कोई समुचित इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में उन्हें दीवारों पर रखकर अपने फॉर्म भरने पड़े। मंगलवार को कटरा बाजार व झंझरी ब्लॉक की अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 17 फरवरी तक दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed