फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Could not get electricity even for 5 hours due to overload

ओवरलोड होने से 5 घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली

Tue, 13 Aug 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Could not get electricity even for 5 hours due to overload
गोंडा। बेलसर व परसपुर के 500 से अधिक गांवों के 3 लाख लोग बिजली को तरस रहे हैं। शुक्लगंज विद्युत उपकेंद्र ओवर लोडिंग से हांफ रहा है, जिससे थोड़े समय में बिजली कट जा रही है। 24 घंटे में 5 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। कई गांवों में तो आए दिन बिजली गुल हो जाती है और कई दिनों तक बिजली नहीं आती है। नाराज लोगों ने मंगलवार को उपकेंद्र पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डिडसिया कला के दिलीप तिवारी कहते हैं कि आए दिन बिजली न रहने से कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से शिकायत करके बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की गई है। आजाद नगर के जय प्रकाश शुक्ल आदि का कहना है कि बिजली बहुत कम आती है।
विज्ञापन

आपूर्ति न होने की समस्या को लेकर बेलसर गांव निवासी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, रज्जन बाबा के साथ कस्बे के लोगों ने आक्रोश जताया। एसडीएम ने भी मामले को संज्ञान में लेकर एक्सईन को बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए निर्देश दिए, इसके बावजूद सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता आरके यादव का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लाइन मैन को लगातार पेट्रोलिंग करके सुधार के निर्देश दिए गए हैं। जिससे अनावश्यक आपूर्ति प्रभावित न हो सके। अधीक्षण अभियंता राम स्वरूप का कहना है कि कोयला की आपूर्ति में दिक्कत होने से बिजली भी कम मिल पा रही है। प्रयास किया जा रहा है जल्द ही आपूर्ति सुधार ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed