फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cost forty million rupees, but terrible road

चार करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल

Tue, 08 Dec 2015 11:24 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
लगभग चार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी उतरौला-बलरामपुर सड़क को पूरी तरह गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है। जगह-जगह गड्ढे व उछाल के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली के चलते 30 किलोमीटर दूरी तय करने में कम से कम डेढ़ घंटे समय लगता है। क्षेत्रवासियों ने सड़क का पुन: निर्माण कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन


उतरौला तहसील मुख्यालय को बलरामपुर जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले आसाम रोड को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विगत दिनों लगभग चार करोड़ रुपये खर्च करके मरम्मत कार्य कराया गया है।
विज्ञापन


मानक के अनुरूप मरम्मत कार्य न होने से सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। मार्ग पर कई जगह अभी भी गड्ढे हैं। कुछ स्थानों पर सड़क की पटरियां भी पूरी तरह गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क मरम्मत के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। मानक के अनुरूप तारकोल का इस्तेमाल नहीं होने के कारण गिट्टियां मरम्मत के एक माह बाद ही उखड़ने लगी हैं।


सड़क मरम्मत में अनियमितता की शिकायत भी स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

सड़क पर गड्ढों व उछाल के कारण यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासी भयहरन सिंह, अनूप सिंह, मनीष, अजीज, सलमान, रईस, कुलदीप आदि का कहना है कि सड़क की बदहाली के चलते उतरौला से बलरामपुर 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में कम से कम डेढ़ घंटे लगता है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजकर सड़क का पुन: निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed