फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corona warriors get vaccinated

विश्वास के साथ कोरोना योद्वाओं ने लगवाया राहत का टीका

Fri, 22 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Corona warriors get vaccinated
गोंडा के कोविड अस्पताल में टीका लगवाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित हुआ। टीकाकरण की पहली खुराक देने के लिए दूसरे चरण के अभियान में बड़ी संख्या में कोरोना योद्धा आगे आए।
विज्ञापन

विश्वास के साथ राहत का टीका लगवाया और फिर टीका लगाने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को थैंक्यू भी बोला। डीएम मार्कंडेय शाही और सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम नने कई केंद्रों का निरीक्षण कर टीका लगवाने वालों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के पहले दिन जिले के 12 केंद्रों पर 27 सत्रों में टीकाकरण हुआ। पहले चरण में भले ही टीका लगने का नाम सुनकर लाभार्थियों को कुछ डर लग रहा था। दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दूसरे चरण में टीकाकरण के लिए चयनित लाभार्थियों ने सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया। कोई स्वास्थ्य कर्मचारी पहले टीकाकरण करवा चुके कर्मचारियों से उनका अनुभव पूछ रहा था। कोई लाभार्थियों के सूची में अपना क्रमांक देख रहा था।
जिला अस्पताल के बगल कोविड अस्पताल में बनाये गए केंद्र में सुबह तो कम लाभार्थी दिखे लेकिन दूसरे सत्र में टीका लगवाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ गयी। वहीं महिला अस्पताल व एससीपीएम हॉस्पिटल में बने टीकाकरण केंद्रों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ।
महिला अस्पताल में पहला टीका स्वास्थ्य कर्मचारी प्रभात कुमार को लगा। टीकाकरण के पहले सत्र में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने सीएमओ अजय सिंह गौतम के साथ महिला अस्पताल, जिला अस्पताल समेत शहर के सभी केंद्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण में लगे लोगों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित छह स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ रही।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए जिले के दो हजार सात सौ स्वास्थ्य कर्मियों को सूचीबद्ध किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन के बाद किसी भी व्यक्ति को अब तक किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है।
निरीक्षण के दौरान ही डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों हलधरमऊ तथा करनैलगंज परिसर में गंदगी मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि वे अस्पताल परिसर की साफ-सफाई एक सप्ताह में सुनिश्चित कराकर उन्हें रिपोर्ट दें।

इसके अलावा खण्ड विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे सफाई कर्मियों को लगाकर ब्लाक व अस्पताल परिसर की सफाई सुनिश्चिात कराएं। निरीक्षणों के दौरान प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डा घनश्याम सिंह, डा एपी मिश्रा, डीसीपीएम डा आरपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा देवराज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed