{"_id":"61d9cb8f5a4f8b70af78ec4a","slug":"corona-spreading-rapidly-17-infected-including-cmo-found-gonda-news-lko6126181169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, चौबीस घंटे में 16 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, चौबीस घंटे में 16 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। पिछले 24 घंटे में सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी समेत 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें मुंबई से आए 11 यात्री भी शामिल हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है।
महानगरों में बढ़ रहे संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी जिले में में पहुंच रहे हैं। करीब एक दर्जन ट्रेनों व बसों से हर रोज दो हजार से अधिक यात्री जिले में आ रहे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
जिसमें मुंबई से आई तीन ट्रेनों के 11 यात्री शामिल हैं। शुक्रवार रात मुंबई से आई कुशीनगर एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों की जांच करने पर पांच यात्रियों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई। वहीं कोचीन से उतरे तीन यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
जिसमें दो यात्री बलरामपुर जनपद के तथा एक गोंडा नगर से था। रेलवे स्टेशन की जांच टीम में अवधेश त्रिपाठी, पवन सिंह , मुकुल श्रीवास्तव, शिव यादव, राहुल, जयवर्धन सिंह, पाटेश्वरी आदि शामिल रहे।
वहीं कोविड कंट्रोल रूम में तैनात महामारी विशेषज्ञ डॉ. हसन ने बताया कि जिला अस्पताल तथा निजी लैब की जांच रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। गुरुवार से नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी गई है। यानि रात दस बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। पुलिस प्रशासन इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराए जाने तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की जा रही है।
कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए जिला अस्पताल सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सुुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ और दवा व ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है।
कोविड संक्रमण की जानकारी उपलब्ध कराने और लोगों का सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। ये समितियां गांवों में बाहर से आने वाले प्रवासियों के कोरोना जांच करवाने तथा जांच पॉजिटिव पर होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश देती हैं।
बाहर से आने वाले तथा अन्य संक्रमितों का विवरण स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भेजती रहती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस केसरी ने बताया कि संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए अभी से विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिले में जांच बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वालों की कोरोना जांच के लिए रेलवे स्टेेशन के साथ बस स्टॉप पर कैंप लगाया गया है। शनिवार को 2603 लोगों की कोरोना जांच की गई।