{"_id":"61fc18f639f7001d6f791cb7","slug":"corona-gonda-news-lko6162661196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले, टीकाकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले, टीकाकरण पर जोर
विज्ञापन
फोटो-11 गोंडा के अर्बन पीएचसी पर वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में गुरुवार को 59 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार कराया जा रहा है। जबकि 24 घंटे में आई जांच रिपोर्ट में 40 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अभी तक 343 मरीज एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार टीकाकरण पर जोर दे रहा है। इधर, बिना कोरोना टीका लगवाए ही मोबाइल पर टीकाकरण का मैसेज आने से लोग हैरान हैं।
कोरोना जांच रिपोर्ट में सर्वाधिक मरीज करनैलगंज ब्लॉक में मिले हैं। ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सौ से अधिक मरीज संक्रमित मिले हैं। अधिकतर लोग संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हैं। जिले के रुपईडीह, बेलसर, झंझरी व हलधरमऊ में कोरोना मरीजों की तादात बढ़ी है। संक्रमण की चेन तोड़ने लिए लगातार गांव-गांव सत्र लगातार टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीके की दोनों डोज लग जाने के बाद शरीर में इम्युनिटी डेवलप होगी, और कोरोना से लड़ने की क्षमता आएगी। इसलिए टीकाकरण जरूरी है।
बिना टीका लगे ही आ जा रहा मैसेज
जिले में कुछ लोगों के मोबाइल पर कोरोना टीका की दूसरी डोज लगवाने का मैसेज आ रहा है। इससे लोगों में बेचैनी है। आम लोगों के साथ अधिकारियों के मोबाइल पर दूसरे के टीकाकरण का मैसेज आ जा रहा है। सदर तहसील में तैनात एक महिला अधिकारी के मोबाइल पर किसी भनवार सिंह के दूसरी डोज का टीका लगने का मैसेज आया। वहीं रुपईडीह ब्लॉक के अमृत लाल ने बताया कि उन्होने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है और किसी दूसरे नाम से मैसेज आ गया। अमृत लाल को चिंता है कि दूसरी डोज लगवाने जाएंगे तो उनकी ऑनलाइन फीडिंग नहीं होगी। राज दुलारी ने बताया कि दूसरा टीका दिसंबर में लगना था, लेकिन उन्होंने दूसरा टीका नहीं लगवाया है। उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ गया कि आपको दूसरा डोज सफलता पूर्वक लगाया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि मोबाइल नंबर फीडिंग में गड़बड़ी होने के कारण ऐसा हो रहा है। जिन लोगों को बिना दूसरा टीका लगे मैसेज मिला है, वह लोग टीकाकरण केंद्र पर आकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच रिपोर्ट में 59 नए संक्रमित मिले हैं। इन्हें लेकर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 343 है। जिसमें 260 संक्रमितों का होम आइसोलेट कर उपचार कराया जा रहा है। वहीं 21 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डॉ. राधेश्याम केसरी, सीएमओ