{"_id":"6137a2ef8ebc3e882b724ce3","slug":"corona-gonda-news-lko594514981","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके के लिए करते रहे इंतजार, टीम रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके के लिए करते रहे इंतजार, टीम रफूचक्कर
विज्ञापन
07द्दस्रड्डश्च14-गोंडा में करनैलगंज के इंद्रपाल पुरवा में वैक्सीन न लगने पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज(गोंडा)। वैक्सीन लगवाने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ सुबह से शाम तक बैठी रही और स्वास्थ्य कर्मचारी कुछ लोगों को टीका लगाकर रफूचक्कर हो गए। जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में नारेबाजी किया और सामूहिक रूप से उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के अंतर्गत ग्राम पुरे अजब के प्राथमिक विद्यालय इंद्रपाल पुरवा में मंगलवार को कैंप लगाकर ढाई सौ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप की सूचना दी गई थी। ग्राम प्रधान गंगाबक्स सिंह कहते हैं की स्वास्थ्य कर्मचारी दोपहर 12 बजे के बाद कैंप में पहुंचे और साढ़े तीन बजे तक मात्र डेढ़ सौ लोगों का टीकाकरण कर चलते बने।
ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को धक्का-मुक्की देकर निकल गए। इस बारे में ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में नारेबाजी किया और जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र देने वालों में विमल सिंह, अर्जुन सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, सोनू, विनोद कुमार यादव, दिनेश साहनी, जगमोहन यादव, आशुतोष सिंह, राजेंद्र, राजेश कुमार यादव, दुर्गेश चौहान सहित तमाम लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया।