फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corona

हाई रिस्क एरिया में रेंडम सैंपलिंग शुरू

Thu, 16 Jul 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Corona
गोंडा। जिले में बुधवार देर रात कोरोना के दस पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इसमें से शहर में चार मामले मिले हैं। चारों मामले अलग-अलग इलाकों के हैं। मौजूदा समय में पिछले एक सप्ताह में जिन जगहों पर कोरोना के केस सामने आ चुके हैं, उन इलाकों को हाई रिस्क एरिया मानते हुए वहां बीते दो दिनों से लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। गुरुवार को शहर में तीन जगह रेंडम सैंपलिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को लोक निर्माण विभाग, मंगलवार को बिजली दफ्तर और बुधवार को आवास विकास, चुंगी नाका, चौक, नवीन गल्ला मंडी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिले। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसको लेकर काफी गंभीरता बरती जा रही है। गुरुवार को शहर के कचेहरी, बिजली दफ्तर और रोडवेज बस स्टेशन पर मोबाइल टीम ने जाकर लोगों की सैंपलिंग की। तीनों जगहों से करीब चार सौ लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। बीते काफी दिनों से कचेहरी में अधिवक्ताओं की ओर से सैंपलिंग की मांग की गई थी।
विज्ञापन

मुजेहना (गोंडा)। कोरोना ने थाना धानेपुर को भी चपेट में ले लिया है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में एक हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसे लेबल वन हॉस्पिटल पंडरीस में एडमिट करा दिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सिपाही अपने गृह जनपद गोरखपुर गया था। 10 तारीख को लौटा था। 13 तारीख को स्टाफ के सभी सदस्यों की सैंपलिंग कराई गई थी। बुधवार रात एक हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित सिपाही को एडमिट करा दिया है। रात में ही आरक्षी बैरक, हवालात, कार्यालय परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया है। थाने के गेट पर अतिरिक्त प्रहरी की व्यवस्था की गई है जो आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि पुलिस कर्मियों की कांटेक्ट हिस्ट्री काफी लंबी होती है, लेकिन फिर भी ट्रेस कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा। जनपद न्यायालय प्रांगण में शिविर लगाकर वकीलों का कोरोना जांच किया गया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी के अनुरोध पर मुख्य चिकित्साधिकारी मधु गैरोला ने नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम भेजकर अधिवक्ताओं का कोरोना जांच करवाया। कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 64 अधिवक्ताओं ने जांच के लिए सैंपल दिए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पिछले महीने एक वरिष्ठ अधिवक्ता के कोरोना से मौत होने पर अधिवक्ताओं ने जांच कराए जाने की मांग किया था।नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम में जिला पर्यवेक्षक हर्षवर्धन सिंह,शिव यादव,अर्चना मौर्या, मोहित सिंह रहे।वहीं कोरोना जांच कैम्प में महामंत्री राम बुझारथ द्विवेदी,गोकरननाथ पा ंडेय,के के पाण्डेय, गौरी शंकर चतुर्वेदी,राधेश्याम मिश्र,सुनील शुह्ल आदि उपस्थित रहे।
मनकापुर (गोंडा)। बुधवार देर शाम कस्बा के रहने वाले दो लोगों की करोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गयी। पॉजिटिव दोनो मरीजों को एंबुलेंस से लेवल वन हॉस्पिटल भेजवा दिया गया। एसडीएम ने कस्बा के तहत आने वाले मोहल्लों को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया। गुरुवार की सुबह सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार की अगुवाई में कस्बा के आजाद नगर व रफीनगर में डब्बूएचओ के मानीटर कुलदीप श्रीवास्तव की देख रेख में सर्वे का काम शुरू किया गया। दोपहर में एसडीएम हीरालाल व नायब तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने पटेल नगर/ रफीनगर व आजाद नगर में बेरिकटिंग करके आने जाने वालों पर रोक लगा दिये। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि आजाद नगर के 13 आवासीय मकान व दर्जन भर दुकान जिसकी जनसंख्या 120 है।
पिछले दिनों भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कोरोना संक्रमित होने के साथ उनके पिता की कोरोना से मौत के बाद बुधवार रात आई रिपोर्ट में शहर के बहराइच रोड निवासी एक और वरिष्ठ भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड लेवल-1 में शिफ्ट कराया गया है। वो जिला कार्यसमिति के सदस्य भी हैं इसके साथ ही जिले के एक विधायक के भी बहुत ही खास हैं। पिछले दिनों वो कई कार्यक्रमों में विधायक व अन्य लोगों के साथ नजर भी आये थे। इसके साथ एक थाने में भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में भी वो गये थे।
शहर के चौक बाजार इलाकी जनपद मार्केट में एक व्यापारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नगर पालिका की टीम ने गुरूवार को पूरे मार्केट को सेनीटाइज कराया और उसे दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य टीम को वहां कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए लगाया गया है। लेकिन नगर पालिका की ओर सेनीटाइजेशन के दौरान ही मार्केट के कुछ लोग अपनी दुकान के सामान वहां से निकालते देखे गये।

शहर में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मोबाइल टीम को खासतौर पर रेंडम सैंपलिंग में भी लक्षण के आधार पर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सैंपलिंग करने को कहा गया है। जिस कार्यालय में कोई भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया जाता है, वहां कांटेक्ट ट्रेस कर सभी की सैंपलिंग कराई जा रही है। अब लोगों को खासतौर पर सुरक्षा बरतने की आवश्यकता है।
-डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed