{"_id":"6a679e5e2930323b250564c8","slug":"consumers-angry-over-power-cuts-staged-a-protest-gonda-news-c-100-1-gon1003-163092-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बेलसर के आजाद नगर में ज्ञापन सौंपते उपभोक्ता। स्रोत: उपभोक्ता
बेलसर/गोंडा। भीषण उमस और बदहाल बिजली व्यवस्था से परेशान तरबगंज क्षेत्र के आजाद नगर कस्बे में सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 24 घंटे में महज चार से पांच घंटे बिजली मिलने और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि आजाद नगर क्षेत्र को तरबगंज फीडर से हटाकर नवाबगंज फीडर से जोड़ने के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नियमित कटौती के कारण दिनभर में केवल चार-पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। लो-वोल्टेज के चलते पंखे, कूलर और पानी की मोटर तक नहीं चल पा रही हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में शामिल भाजपा बूथ अध्यक्ष जय प्रकाश शुक्ल ने कहा कि उपभोक्ता समय से बिजली बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन विभाग पर्याप्त बिजली देने में विफल है। एसडीएम प्रदीप कुमार और सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का ज्ञापन लिया और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे नवागत अवर अभियंता (जेई) ने बताया कि बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। प्रदर्शन में अनुपम शुक्ल, रवींद्र दुबे, गुड्डू तिवारी, राजू शुक्ल, मिंटू शुक्ल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
तीन दिन से सीओ आवास की बिजली गुल
बिजली संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तरबगंज के सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह का सरकारी आवास भी लगातार तीन दिन तक बिजली संकट से जूझता रहा। काफी प्रयास के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लो-वोल्टेज की समस्या अब भी बनी हुई है। सीओ ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन समय पर समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
बंच केबल जलने से ठप रही आपूर्ति
- दुबहा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी अघोषित कटौती और तकनीकी खराबियों से उपभोक्ता परेशान हैं। झंझरी विद्युत उपकेंद्र के जानकीनगर क्षेत्र में शनिवार रात से लगातार ट्रिपिंग होती रही और सोमवार सुबह करीब पांच बजे आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अवर अभियंता जय प्रकाश नारायण ने बताया कि बहराइच रोड स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर की बंच केबल जलने से 100 से अधिक घरों की बिजली प्रभावित हुई थी। उधर, कटरा बाजार उपकेंद्र के रामापुर फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों में केबल फाल्ट के कारण कई दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। अवर अभियंता आदर्श कुमार ने बताया कि केबल फाल्ट दूर कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।