फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congress workers staged a protest and scuffled with the police

Gonda News: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

Thu, 08 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest and scuffled with the police
शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी व करनैलगंज में फूंका गया पुतला। संवाद
गोंडा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। कांग्रेस के जिला कार्यालय में सुबह से पुलिस का पहरा रहा। इसके बाद भी कार्यकर्ता बाहर निकले। नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने रस्सी के सहारे कांग्रेसियों को रोक लिया। कुछ देर तक धक्का-मुक्की होती रही। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं। उन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हटाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च प्रस्तावित था। बुधवार रात से ही कांग्रेस के तमाम नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। फिर भी कांग्रेस नेताओं ने स्थल बदलकर कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक जाने की रणनीति बनाई। पुलिस ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन के आगे महराजगंज पुलिस चौकी के पहले ही रोक लिया। नाराज कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो का नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, शिवकुमार दूबे, जलील खां, अरुण प्रताप सिंह डिंपल, वसीम खान, अब्दुल रहमान, प्रद्युम्न शुक्ल, आनंद शर्मा, निशांत सिंह बिसेन, सगीर खान, भगौती प्रसाद, हनुमान प्रसाद, मनोज मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
करनैलगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। इस मौके पर अरविंद शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र, ज्वाला प्रसाद तिवारी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
माधोपुर/पसका। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे तव्वाज खान को बुधवार रात पुलिस ने मोहम्मदपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। पसका संवाद के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र को भी बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने सहजौरा स्थित पैतृक आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया। (संवाद)

शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी व करनैलगंज में फूंका गया पुतला। संवाद

शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी व करनैलगंज में फूंका गया पुतला। संवाद

शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी व करनैलगंज में फूंका गया पुतला। संवाद

शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी व करनैलगंज में फूंका गया पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed