{"_id":"62cdaa02fe50b35e782225fc","slug":"congress-leader-made-porn-video-gonda-news-lko6391971106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता ने बनाया अश्लील वीडियो
विज्ञापन
गोंडा। शिक्षिका को अपने चंगुल में फंसाने के लिए आरोपी कांग्रेस नेता ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए। उसे विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट दिलाकर विधायक बनाने का झांसा दिया। वह झांसे में नहीं आई तो नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया।
पीड़िता द्वारा इटियाथोक थाने में दी गई तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल होने से इसका खुलासा हुआ। मगर पुलिस पर भी पीड़िता को लोकलाज का हवाला देकर सुलह का दबाव बनाने का आरोप लग रहा है। वहीं, मामला अब कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच गया है। ऐसे में आरोपी कांग्रेस के नेता पर गाज गिरने के आसार हैं।
सोशल मीडिया पर एक शिक्षिका की तहरीर इन दिनों वायरल हो रही है। इटियाथोक थानाध्यक्ष के नाम से लिखी गई इस तहरीर में जिले के कांग्रेस के एक बड़े नेता पर जाल में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि वह झांसे में नहीं आई तो कांग्रेस के नेता ने उसे विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाकर विधायक बनवाने का झांसा दिया। चुनाव लड़ने के लिए सरकारी नौकरी छोड़नी पड़ती, इसका हवाला देकर शिक्षिका ने आरोपी से पीछा छुड़ाने की कोशिश की।
आरोप है कि इसके बाद कांग्रेस के नेता ने नहाते वक्त उसका वीडियो बना लेने की बात कहते हुए ब्लैकमेल कर शोषण की कोशिश की। इस पर उसने इटियाथोक थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
आरोप है कि इटियाथोक पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़िता को लोकलाज का डर दिखाकर सुलह करने का दबाव बना रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने मामले पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय बुलाया गया है।
एएसपी शिवराज का कहना है कि सोशल मीडिया पर शिक्षिका की तहरीर वायरल होने की बात कही जा रही है। मगर पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।