{"_id":"57979bea4f1c1b697d21ec46","slug":"complains-to-the-cbi-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम से की शिकायत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मोकलपुर चौबे निवासी वरुण कुमार ने अनाज घोटाले की जांच करने आयी सीबीआई टीम से अनाज घोटाले के मामले में दो कथित माफिया की शिकायत की है। वरुण कुमार ने डीएसओ सदर तहसील क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक पर अनाज माफिया की साठगांठ कर अनाज घोटाले से कई करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने की जानकारी दी है।
सदर तहसील के ग्राम पंचायत मोकलपुर निवासी वरुण कुमार ने डीएसओ कार्यालय में सीबीआई के जांच अधिकारी जावेद अख्तर अली को लिखित शिकायत व अनाज घोटाले से जुड़े लोगों की जानकारी दी है। उन्होंने अनाज घोटाले के लिए विभागीय अधिकारियों से जुड़े दोनों माफिया के संबंधों व कार्यकलापों के पड़ताल करने का अनुरोध किया है।
उन्होेंने दोनों अनाज माफिया व अधिकारियों के मोबाइल की काल डिटेल निकालकर इनसे दिन भर में कितनी बार क्या-क्या बात हुई इस पर ध्यान दिलाया है। उसने दिए पत्र में कहा है कि कालडिटेल निकाले जाने से जिले के इटियाथोक, मुजेहना, झंझरी, पंडरी कृ पाल समेत कई ब्लॉकों के उचित दर विक्रेताओं से अनाज की कालाबाजारी कराने व उनसे वसूली करने की बात परत दर परत खुल जाएगी।
विज्ञापन
डीएसओ गोंडा विमल कुमार शुक्ल ने कहा कि सीबीआई से किसी शिकायत की मुझे कोई जानकारी नही है। जहां तक इंस्पेक्टर से जुड़े लोगों के अनाज के कार्य के बाबत जुडे़ होने का मामला है तो वह सदर इंस्पेक्टर जानें वह कैसे किससे काम लेते हैं। मेरे पास कार्यालय में कोई भी आएगा तो मैं उसे भगा नही पाऊंगा। जिसकी शिकायत है ऐसे किसी भी व्यक्ति से मेरा कोई लेना-देना नही है।