फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   commissioner started class in school

Gonda News: स्कूल में मंडलायुक्त ने लगाई क्लास, छात्रों को पढ़ाया

Fri, 11 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
commissioner started class in school
कंपोजिट विद्यालय महादेवा में छात्रा से सवाल पूछते मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र। - संवाद
गोंडा। शिक्षा व्यवस्था की उच्च गुणवत्ता लाने की दिशा में अधिकारियाें ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय महादेवा का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने खुद क्लास लगाई और छात्रों को पढ़ाने के साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने छात्रों से सीधा संवाद किया तथा उनके शैक्षिक स्तर को देखा। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे जिनका बच्चों ने जवाब दिया। रसोई की साफ-सफाई आदि की व्यवस्था देखी। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि शिक्षण में रोचक तरीकों को अपनाया जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि सभी बच्चों के अंदर सवाल करने की आदत विकसित करें।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के मुताबिक शुक्रवार सुबह प्रार्थना के समय कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज पहुंचे उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने बच्चों के बीच जाकर उन्हें पढ़ाया और होमवर्क की कॉपी जांची। प्रत्येक कक्षा के बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को परखी। उन्होंने बच्चों को हिंदी, विज्ञान व गणित की पुस्तकों से पढ़ाया और ब्लैक बोर्ड पर सवाल लगवाए। बच्चों को गणित की जानकारी दी। एसडीएम ने बच्चों पर खुश होकर अपने पास से एक हजार रुपये पुरस्कार देते हुए बच्चों को टॉफियां मंगाकर वितरण कराया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed