फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner directed the officers

कमिश्नर ने अफसरों को दिए निर्देश

Mon, 24 Aug 2015 11:30 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त मुरलीधर दूबे ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे फर्जी आंकड़ेबाजी से बाज आएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। फर्जी आंकड़ेबाज अधिकारियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों की सही रिपोर्ट न देने पर मुख्य विकास अधिकारी बहराइच से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की रबी की फसलों के लिए बीज अनुदान के लिए किसानों के पंजीकरण का कार्य अभी से प्रारंभ कर दें, जिससे अनुदान की राशि सीधे किसान के खाते में भेजी जा सके। उन्होंने बेसिक शिक्षा में व्यापक सुधार के निर्देश देते हुए अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे अपनी सोच में बदलाव लाएं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सोमवार को यहां पंचायत सभागार में डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम, पशुपालन, समाज कल्याण, कृषि एवं पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समग्र ग्रामों के विकास का पूरी तरह संतृप्तिकरण कराया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी भी डॉ. रामनोहर लोहिया ग्राम समग्र ग्राम का तहसील दिवस के बाद निश्चित रूप से निरीक्षण कर उसकी आख्या उन्हें भी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने मंडल के वर्ष 2013-14 के डॉ. रामनोहर लोहिया ग्राम समग्र ग्रामों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क कार्यों को पूरा ना कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को निर्देश दिए कि यदि एक माह के भीतर कार्य पूरा नहीं होगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इन गांवों में फर्जी आंकड़ेबाजी से अधिकारी व अभियंता बाज आएं।

मंडलायुक्त ने पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि यदि आगामी माह तक लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा नहीं होगा, तो कार्यदायी संस्थाओं को काली सूची में डाला जाएगा। उन्होंने गोंडा व बलरामपुर में हैदराबाद की कार्यदायी संस्था वैरीगेट्स द्वारा राजीव गांधी विद्युतीकरण के कार्यों में लापरवाही बरतने पर संस्था के प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाई।

आयुक्त ने बेसिक शिक्षा के गिरते शैक्षिक स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लापरवाह अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।


उन्होंने सीडीओ गोंडा को निर्देश दिए कि यहां बनने वाले 37 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण करने वाली संस्था भारतीय कोआपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही के लिए जवाब तलब कर उसकी सूचना उन्हें भी उपलब्ध करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed