फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Colored and monogrammed answer sheets will make board exams transparent

Gonda News: रंग व मोनोग्राम वाली उत्तर पुस्तिका से पारदर्शी होगी बोर्ड परीक्षा

Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Colored and monogrammed answer sheets will make board exams transparent
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के लेआउट में बड़ा बदलाव किया है। इस बार परीक्षा में नई डिजाइन की उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग में लाई जाएंगी, जिससे नकली कॉपियों व अदला-बदली की संभावना समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 95 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। अब तक परीक्षार्थियों को चौड़ाई (आड़े) स्वरूप में दी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की जगह इस बार लंबाई (सीधे) स्वरूप की कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही प्रत्येक पन्ने पर कलर कोडिंग व माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम अंकित रहेगा। इससे डुप्लीकेसी की पहचान आसानी से की जा सकेगी।
विज्ञापन

श्री गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी के प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी ने कहा कि नई व्यवस्था से परीक्षा की शुचिता व विश्वसनीयता बढ़ेगी। उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान हर स्तर पर सुनिश्चित होगी तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी तुरंत पकड़ी जा सकेगी। रंग व मोनोग्राम युक्त कॉपियों से न केवल नकल पर अंकुश लगेगा, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगी कलर कोडिंग
-12वीं की ए कॉपी : 24 पन्ने की, पहले पेज पर मैजेंटा हल्का गुलाबी रंग की प्रिंटिंग
-12वीं की बी कॉपी : 12 पन्नों की पहले पेज पर हरे रंग की प्रिंटिंग
-10वीं की ए कॉपी : 18 पन्नों की, पहले पेज पर ब्राउन रंग की प्रिंटिंग
- 10वीं की बी कॉपी : 12 पन्नों की, पहले पेज पर हरे रंग की प्रिंटिंग
नए फार्मेट से बढ़ेगी पारदर्शिता
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का चौड़ाई वाला फॉर्मेट लंबे समय से चला आ रहा था, लेकिन वर्ष 2026 से इसे पूरी तरह बदल दिया गया है। नए लेआउट में परीक्षार्थियों को लिखने के लिए अधिक और व्यवस्थित स्थान मिलेगा, जिससे उत्तर साफ-सुथरे और स्पष्ट होंगे।
डॉ. रामचंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed