{"_id":"5e0a3d468ebc3e881043a51a","slug":"cold-fury-continues-farmer-dies-gonda-news-lko500434324","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहर बरकरार, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर बरकरार, किसान की मौत
विज्ञापन
गोंडा। ठंड का कहर सोमवार को भी बरकरार रहा। मौसम की मार से लोग सिहर उठे और धूप के बाद भी कांपते नजर आए। गलन इस कदर रही कि लोग घरों से निकलने से भी कांपते रहे। ठंड से गन्ना किसान की तबीयत खराब हो गई। लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को किसान ने दम तोड़ दिया।
वहीं ठंड से जिले में बच्चे और बुजुर्गों की हालत काफी खराब है, दो सौ से अधिक लोग बीमार हैं। इनका सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। सोमवार को तापमान न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस पर टिका है और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार से मौसम में सुधार संभव है।
लगातार एक सप्ताह से ठंड से लोग हाल-बेहाल हैं। सोमवार को तरबगंज के चरौठा नई बस्ती गांव के किसान राजेंद्र की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान राजेंद्र गन्ना लेकर बजाज चीनी मिल गया था। मिल में ही वह शनिवार को बीमार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
किसान की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिवारीजनों का कहना है कि ठंड से किसान बीमार पड़ा था और बीमारी गंभीर हो गई है।