फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CMO raided the illegal clinics sealed, cases

सीएमओ ने छापा मार सील किया अवैध क्लीनिक, केस दर्ज

Fri, 24 Jul 2015 11:21 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
यूनानी पद्धति की डिग्री लेकर ऐलोपैथी पद्धति से इलाज करने तथा बिना पंजीकरण के क्लीनिक चलाने पर सीएमओ व उनकी टीम ने छापा माकर क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध उतरौला कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. यूके वर्मा ने बताया कि श्रीदत्तगंज बाजार के चंवई बुजुर्ग रोड पर  संचालित खान क्लीनिक पर छापा मारा गया। छापे के दौरान बीयूएमएस की डिग्री प्राप्त डाक्टर मशरुर अहमद खान मरीजों को एलोपैथी दवाएं लिख रहे थे।

क्लीनिक से एलोपैथी चिकित्सा के उपकरण व दवाएं भी पाई गईं। प्रपत्रों की जांच में यह पाया गया कि खान क्लीनिक का संचालन बिना पंजीकरण के ही किया जा रहा था। सीएमओ ने बताया कि बीयूएमएस डिग्री प्राप्त डॉक्टर द्वारा एलोपैथी दवाएं लिखा जाना वैधानिक नहीं है।
विज्ञापन


क्लीनिक को सील कर दिया गया है। डॉ. मशरुर अहमद खान के खिलाफ उतरौला कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। छापेमारी के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. एफआर मलिक तथा पटल सहायक सुधांशु मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed