फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM and Deputy CM will create atmosphere in Katra and Tarabganj

Gonda News: कटरा और तरबगंज में सीएम व डिप्टी सीएम बनाएंगे माहौल

Fri, 21 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
CM and Deputy CM will create atmosphere in Katra and Tarabganj
गोंडा। भाजपा ने दसों निकायों में जीत के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इससे अन्य दल भी सकते में आ गए हैं। कटरा बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व तरबगंज में सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। प्रदेश के कई अन्य राजनेताओं को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

भाजपा की हर निकाय पर नजर है। प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में चार से पांच लोगों की सूची जारी की गई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित करीब 29 मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। गोंडा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी रायचंदानी के समर्थन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री अरुण सक्सेना, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के नाम हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज नगर पालिका परिषद में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह के समर्थन में मंत्री दानिश आजाद अंसारी और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह व दयाशंकर सिंह के नाम प्रचारकों की सूची में हैं। करनैलगंज नगर पालिका परिषद में भाजपा प्रत्याशी रामलली के समर्थन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण व दिनेश प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सहित दो विधायक अरुण गिरि व सरोज सोनकर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तरबगंज व कटरा बाजार नगर पंचायत में क्रमश: कमलेश पांडेय व अर्जुन तिवारी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नाम शामिल हैं।

बेलसर, मनकापुर, खरगूपुर व परसपुर के लिए भी अन्य मंत्रियों के अतिरिक्त रवींद्र जायसवाल, संजय निषाद, जसवंत सैनी, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व रजनी तिवारी, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, प्रेम नरायन पांडेय तथा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के नाम शामिल हैं। इस तरह भाजपा ने चुनावी अभियान की विशेष रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed