फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   clean city

गंदे शहर के दाग से मुक्त हुआ शहर, मंडल में नंबर वन

Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
clean city
गोंडा में आंबेडकर चौराहे पर स्वच्छत का संदेश देता सेल्फी प्वाइंट - फोटो : GONDA
गोंडा। देश में सबसे गंदे शहर के तमगे से मुक्ति हासिल कर अब गोंडा शहर खिल उठा है। चार साल में देश भर में शहर को 145 वां स्थान मिला। प्रदेश में नगर निगम व पालिकाओं में तीसरा स्थान हासिल करने में गोंडा शहर सफल रहा। यही नहीं देवीपाटन मंडल में पहला स्थान हासिल कर शहर की चमक बढ़ गई है। शनिवार को जारी हुई रैंकिंग से शहर को स्थान मिलने पर लोगों का सीना चौड़ा हो गया है। नगर पालिका में ईओ संजय मिश्रा का सभासदों और अन्य लोगों ने स्वागत कर खुशी जताई। ईओ ने कहा कि शहर में स्वच्छता के लिए बड़े स्तर पर काम हुए और सर्वेक्षण में लोगों ने प्रतिभाग किया। इसका परिणाम अब सामने है। उन्होंने नगर वासियों का आभार जताया।
विज्ञापन

शहर गोंडा में स्वच्छता के लिए बीते चार सालों में बड़े स्तर पर कार्य हुए। फोरलेन निर्माण के बाद डिवाइडर में विद्युतीकरण और पौधरोपण से शहर की सूरत बदलने की कोशिश हुई। यही नहीं सड़कों में सुधार के लिए भी कार्य हुए, कई सड़कों के किनारे कूड़ा एकत्र करने के लिए लोहे के बाक्स रखे गए। कॉलोनियों में कूड़ा रखने के लिए प्लास्टिक किट भी रखवाए गए। इसके साथ ही साफ- सफाई पर जोर रहा। आंबेडकर चौराहे पर आई लव गोंडा सेल्फी प्वाइंट के साथ प्रमुख स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ। सर्वेक्षण के दौरान जागरूकता का अभियान चला। इसका परिणाम रहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 जारी हुआ तो शहर की तस्वीर ही बदल गई। स्वच्छ गोंडा का तमगा मिला तो लोग मचल उठे। शहर के सिविल लाइन में स्वच्छता के लिए लगातार काम कर रहीं सभासद लक्ष्मी ने कहा कि सबके सहयोग से यह संभव हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश में तीसरा और मंडल में रहा अव्वल
स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। ईओ संजय मिश्र ने बताया कि मंडल में पहला स्थान हासिल हुआ है। जिससे शहर के लोगों में भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शहर के सुरेंद्र कुमार का कहना है कि लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक बने रहना होगा। लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण को गंभीरता से लिया और प्रतिभाग किया। जिससे परिणाम अच्छा आया। नगर पालिका के सलाहकार कमरुद्दीन कहते हैं कि गोंडा को स्वच्छ बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किया गया। नगर पालिका परिषद ने शहर को स्वच्छ बनाने के कार्यों के साथ ही जागरूकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता हासिल करना खुशी की बात है। शहर के लोगों को बधाई। स्वच्छता को अपनाने के लिए लोगों को हमेशा सजग रहना होगा। स्वच्छता के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य करता रहेगा। मार्कंडेय शाही, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed