फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   city rose from the crowd

भीड़ से कराह उठा शहर

Sat, 07 Nov 2015 12:00 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
बीटीसी अभ्यर्थियों की भारी भीड़ से शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ठहरने के लिए जगह न मिलने से अभ्यर्थियों ने सड़क पर घूम-घूमकर रात काटी। काउंसलिंग के लिए आए गैर जनपदों के अभ्यर्थियों की भारी भीड़ दिन भर इधर-उधर दौड़ती रही। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व बीएसए दफ्तरों के आसपास सड़कों पर लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन व यातायात कर्मी कड़ी मशक्कत कर सड़क से दिन भर जाम हटवाते रहे। बीएसए दफ्तर में 244 पदों के सापेक्ष मंडलवार काउंटर लगाकर गैर जिलों से आए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह ने बताया कि बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी व द्विवर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी बीटीसी प्रशिक्षण एवं विशेष शिक्षा प्राप्त एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण गैर जिलों के अभ्यर्थियों की बीएसए दफ्तर में शुक्रवार को काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के प्राथमिक स्कूलों में 500 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। पहले चरण में बलरामपुर जनपद से आवेदन करने वाले 256 अभ्यर्थियों के अनंतिम चयन के लिए 26 अक्तूबर को काउसंलिंग कराई जा चुकी है।

प्रथम चरण में 122  सामान्य, 66 पिछड़ी, 57  अनुसूचित जाति व पांच अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए थे।

दूसरे चरण में गैर जनपदों के मंडलवार नौ काउंटरों पर शुक्रवार को 244 पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई।

बीईओ एमपी सिंह ने देवीपाटन मंडल, रणजीत कुमार ने आगरा व अलीगढ़, शिवमंगल वर्मा ने बरेली व  बस्ती, जगन्नाथ यादव ने इलाहाबाद व चित्रकूट, महेंद्र कुमार ने फैजाबाद व मिर्जापुर, रामू प्रसाद ने गोरखपुर व बस्ती, रामजनक वर्मा ने कानपुर व मेरठ, शत्रुघन सरोज ने मुरादाबाद व सहारनपुर और अनिल मिश्र ने वाराणसी मंडल के बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई।


डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, समेकित शिक्षा आभा त्रिपाठी, एमडीएम फिरोज अहमद व वरिष्ठ सहायक अनूप श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मियों ने काउंसलिंग कार्य में सहयोग किया। काउंसलिंग के दौरान नगर कोतवाली की पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed