फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CIDCO project manager's salary withheld

Gonda News: सिडको के प्रोजेक्ट मैनेजर का वेतन रोका

Thu, 04 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 04 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
CIDCO project manager's salary withheld
गोंडा। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गति तेज करने को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम प्रियंका निरंजन ने बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर सिडको के प्रोजेक्ट मैनेजर डीके सिंह का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


स्पष्ट किया गया कि किसी भी संस्था की ओर से प्रतिनिधि भेजने या बैठक में अनुपस्थित रहने पर कठोर कार्रवाई होगी। बैठकों में कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर अथवा अधिशासी अभियंता की अनिवार्य उपस्थिति के आदेश हैं।
विज्ञापन


बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने अफसरों से कहा कि जो कार्य निर्धारित समयसीमा से पीछे हैं, उन्हें प्राथमिकता पर तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता या प्रगति में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्था दोनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि निर्माण योजनाएं जनहित से जुड़ी हुई हैं, इनमें लापरवाही से आम जनता प्रभावित होती है। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्य समय पर पूरे हों और गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता न किया जाए।

सीडीओ अंकिता जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों, सामग्री की गुणवत्ता और कार्य में पारदर्शिता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।


डीएसटीओ एनके सिंह, अरुण कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, उप निदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed