फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Christmas celebrated with joy, prayer meetings held in homes and churches

हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस, घरों व गिरजाघरों में हुईं प्रार्थना सभाएं

Wed, 25 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebrated with joy, prayer meetings held in homes and churches
गोंडा के चर्च में प्रार्थना करते लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रभु यीशू के जन्मोत्सव पर बुधवार को गिरजाघर सजे रहे और वहां प्रार्थना सभाओं के साथ ही लोगों ने प्रभु यीशू को याद किया। क्रिसमस डे पर प्रभु यीशू के आने की खुशी में इसाई समुदाय के लोग एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी मनाई। केक काट कर एक दूसरे को खिलाया और सेंटा क्लॉज ने लोगों को सौगात बांटी। जन्मदिन पर शहर में स्थित चर्च झालरों और रंगे-बिरंगे गुब्बारों से सजे रहे। चारों और खुशियों का माहौल रहा।
विज्ञापन

25 दिसंबर की सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हों गए। गिरिजा घरों में प्रार्थना को लेकर विशेष तैयारी थी। इसाइयों के सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु ईसा मसीह ने जन्म लिया था। पर्व को लेकर शहर के चर्चों और क्रिश्चियन स्कूलों में कार्यक्रम हुए। ईसा मसीह के जन्मदिन पर क्रिश्चियन स्कूलों में भव्य सजावट की गई है। वहीं, प्रार्थना, पूजा, जागरण के साथ.साथ स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का क्रिसमस-डे पर आयोजन हुआ। शहर के फातिमा कालेज, सेंट थामस, सेंट जेवियर्स समेत एक दर्जन से अधिक स्कूलों में आयोजन हुए।
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा। ईसा मसीह के जन्मदिन पर प्रार्थना के साथ.साथ गरीबों को उपहार वितरित किया। चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान लोग सजधज कर पहुंचे और खुशियां बांटी। पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। इसके साथ ही घरों पर लोगों ने प्रभू यीशू के जन्म दिवस पर कार्यक्रम किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। एलबीएस चौराहे पर बस स्टाप रोड़ पर स्थित चर्च सजावट से पूरे दिन सजा रहा और वहां पर बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए। इसी तरह रेलवे स्टेशन के निकट समेत सेंट थामस में स्थित चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना के बाद ली सेल्फी, आपस में बांटी खुशियां
चर्च में प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। हाथों में मोमबत्ती के साथ प्रभु को याद किया और उनकी प्रार्थना की। लोगों ने अपने मन की बात प्रभु से कही और उनसे आशीर्वाद मांगा। इसके बाद बेटियों ने खुशी में सेल्फी लेने के साथ ही खुशियां बांटी। गरीबों को गिफ्ट देकर उनके साथ भी खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed