{"_id":"61cca181e39481251d26c75f","slug":"chills-increased-due-to-rain-and-cold-winds-gonda-news-lko611122597","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, फसलों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, फसलों को फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बारिश के साथ ही सर्द हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दिया है। जिससे लोग कंपकंपाते दिखे, वहीं बदलते मौसम से बुजुर्गों और बच्चों पर आफत बन गई है। बारिश से किसानों को सिंचाई में राहत मिली है।
मंगलवार की रात से मौसम ने करवट ली और बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के चलते सुबह से ही बादल छाये रहने के बाद हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया। जिले के पांच लाख किसानों की गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को फायदा हुआ। बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए।
किसानों के अनुसार यह बारिश रबी की फसलों के लिए सोने पर सुहागा होगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे तथा बारिश व सर्द हवाओं के चलने की संभावना है। बुधवार को भी ऐसे ही मौसम रहने का संकेत मिला है।
विज्ञापन
गुरुवार से मौसम में बदलाव आने के संकेत मौसम विभाग की ओर से मिला है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को लाभ हुआ है। अभी मौसम दो दिन ऐसे ही रहेगा। उन्होने बताया कि किसानों को सिंचाई करने में राहत मिली है।