फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child's body found in pond, protest at intersection

Gonda News: तालाब में मिला बालक का शव, चौराहे पर प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Child's body found in pond, protest at intersection
गोंडा। कटरा बाजार क्षेत्र के धोबहाराय लोहारन पुरवा के रहने वाले मासूम बालक का शव शनिवार देर शाम भुसैला चौराहे के समीप स्थित तालाब में उतराता मिला है। बेटे को तलाशती हुई वहां पहुंची मां ने उसकी पहचान की। मासूम के पिता ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गुस्साए लोगों ने चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

गांव निवासी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि उनका बेटा रियांश (7) शनिवार दोपहर तीन बजे घर से भुसैला चौराहे पर गया था। तभी गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने रंजिश को लेकर बेटे को उठाकर तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी तब मिली जब बेटा काफी देर तक घर नहीं लौटा। बेटे को तलाशती हुई उसकी पत्नी भुसैला चौराहे के पास पहुंची तो तालाब के पास लोगों की भीड़ लगी थी। तालाब में नजर पड़ते ही बेटे का शव उतराता देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगी। मासूम की मौत से गुस्साए लोगों ने भुसैला चौराहे पर शव रखकर जाम लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed