फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children from five primary schools including Dhaurahra will study in smart class

धौरहरा स्कूल संग 5 स्कूलों के बच्चों को लाइव क्लास की सौगात

Fri, 06 Sep 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Children from five primary schools including Dhaurahra will study in smart class
गोंडा के धौरहरा प्राथमिक विद्यालय में ई-स्मार्ट क्लास का शुभारंभ अवसर पर स्कूल के बच्चों को बैग व - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। प्रदेश में ई-स्मार्ट स्कूलों में जिला पहले स्थान पर पहुंच गया है। देश व विदेशों में भी धूम मचाने वाले प्राइमरी स्कूल धौरहरा में स्माइल फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए ई-स्मार्ट क्लास की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने की। इसी तर्ज पर जिले के चार और प्राइमरी स्कूल व तीन इंटर कॉलेजों में भी पढ़ाई शुरू हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों की शिक्षा में सुधार से ही युवाओं का भविष्य संवरेगा। कहा कि दस साल में उन्होंने धौरहरा जैसा स्कूल नहीं देखा। अब यह स्कूल रोल मॉडल बन चुका है अन्य स्कूलों के शिक्षकों को यहां का भ्रमण कराया जाए। जिससे उनके भीतर की ऊर्जा भी विकसित हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह के जज्बे को सराहा। कहा कि जिले के 300 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रेरित किया जाए कि ऐसे ही स्कूलों में बदलाव लाएं। धौरहरा के बच्चों की सक्रियता पर भी खुशी जताई और कहा कि बच्चे खुलकर सवालों का जवाब दे रहे हैं और किताब पढ़ ले रहे हैं। यह स्थिति गर्व की बात है, स्कूल में भूमि की कमी पर उन्होंने गांव के लोगों से अपील किया कि भू-दान करें। तहसीलदार को अपने स्तर से प्रयास करने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को सराहा और कहा कि जिले के कई स्कूल अब इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह व जिला समन्वयक राजेश सिंह ने भी स्कूल की व्यवस्था को सराहा। फाउंडेशन के शिक्षा मिशन के राष्ट्रीय निदेशक कौशिक बंदोपाध्याय ने कहा कि स्कूल के बच्चों में सीखने की क्षमता है और इस लिए ही उन्होंने यहां स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई है। आईटी प्रशिक्षक बसंत गुप्त ने स्मार्ट क्लास के बारे में जानकारी दी। संदीप सिंह ने व्यवस्थाओं के बारे में बताया। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में शिक्षक भालेंदु सिंह, गौरा के प्रधानाध्यापक मनोज पांडे, सरिता सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार प्राइमरी व तीन इंटर कॉलेजों में शुरू हुई पहल
स्माइल फाउंडेशन की ओर से प्राइमरी स्कूल धौरहरा में मिशन एजुकेशन की शुरुआत हुई है। लेकिन यह सुविधा प्राइमरी के साथ ही जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में भी दी जा रही है। करनैलगंज के ही माडल प्राइमरी स्कूल कर्नलगंज, जूनियर हाईस्कूल कर्नलगंज, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल करनैलगंज, प्राइमरी स्कूल गौरा सिंघनापुर में भी नई पहल शुरू होगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय इंटर कालेज फत्तेपुर बालपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व श्री गांधी रेलवे इंटर कॉलेज में ई- स्मार्ट क्लासेज की शुरुआत हो रही है। इससे करीब 4000 छात्रों को नई तकनीक से शिक्षा हासिल हो सकेगी।

प्राइमरी स्कूल धौरहरा तो कॉन्वेंट स्कूलों को मात दे रहा है। यहां की व्यवस्था देखकर खुशी हो रही है। उम्मीद है कि स्कूल के भूमि की समस्या जल्द दूर होगी। जनता को ऐसे स्थल के विकास के लिए सहयोग देना चाहिए। सभी मिल कर स्कूल को आगे बढ़ाएं। यह जिले की विरासत है। -डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed