फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children enthralled with cultural programmes

Gonda News: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा

Tue, 19 Aug 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Children enthralled with cultural programmes
गोंडाधीश दरबार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे। - स्रोत: आयोजक 
गोंडा। झूलेलाल चौराहा बहराइच रोड पर स्थापित गोंडाधीश दरबार में सोमवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री सत्यनारायण कथा के साथ ही डांडिया महारास कराया गया। प्रवाचक रक्षाराम तिवारी ने कहा कि भगवान की भक्ति से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। सभी दुखों का अंत केवल हरि का नाम है। छोटे-छोटे बच्चों ने डांडिया महारास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद भगत के बस में हैं भगवान..., सत्यम शिवम सुंदरम..., मेरे बांके बिहारी लाल... आदि भजनों पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सौरभ, श्रावणी, रोशनी, सिद्धार्थ, रिद्धि, भव्या, साक्षी, लवी, संजू, आदिश, परी, देविका, प्रियल, सोनू, कृषा, अदिति, विनायक आदि बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सौरभ साहू, बेचूलाल, रोहित, अमन, आयुष, सनी आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed