{"_id":"68a4bdc5696119e9e709fa55","slug":"children-displayed-their-talent-in-dance-and-music-gonda-news-c-100-1-slko1028-142509-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बच्चों ने नृत्य और संगीत में बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बच्चों ने नृत्य और संगीत में बिखेरा जलवा
Tue, 19 Aug 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
श्रीझूलेलाल धर्मशाला में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: आयोजक
गोंडा। मालवीयनगर स्थित श्री झूलेलाल धर्मशाला में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में सोमवार रात छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य एवं टैलेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। किसी बच्चे ने नृत्य तो किसी ने ढोलक बजाकर अपना टैलेंट दिखाया। बच्चों ने गायत्री मंत्र सुनाने के साथ ही उसका अर्थ बताया।
सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि धर्मशाला में सिंधी समाज के बच्चों की नृत्य एवं टैलेंट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सात वर्ष से ऊपर के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने ग्रुप डांस करके सबका मन मोह लिया। एकल नृत्य के साथ संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रभु झूलेलाल के भजनों पर नृत्य देखकर भक्तगण भावविभोर उठे। बच्चों का जोश देख महिलाएं भी नृत्य करने लगीं। झूलेलाल के भजनों व गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को आरती कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में हिमांशी मंध्यान, लक्ष्य कालानी, मिशा कालानी, पलक साहित्या, अवनी नेभानी, रूहानिका कृपलानी, लक्ष्यका, प्रिंशा, गर्वित, कियांश तलरेजा, पुण्य लधवानी, निधि राहुजा, सर्वेश मंध्यान, देवर्षि, इशिता, शिवन्या ठक्कुर, पंखुरी नेभानी, हार्दिक रायचंदानी, पार्थ नेभानी, डीशु, किट्टू लालवानी, पीहू वलेचा, रेवती बलेचा शामिल हुए।