{"_id":"6420851c6f625cde7d02c5e6","slug":"child-mother-dead-gonda-gonda-news-c-13-1-150262-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अपंजीकृत नर्सिंग होम में अब जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अपंजीकृत नर्सिंग होम में अब जच्चा-बच्चा की मौत
Sun, 26 Mar 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार में संचालित एक अवैध नर्सिंग होम की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टर सहित पूरे स्टाफ पर लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाया है। नकहा के बांसगढ़ी गांव के सिपाही लाल चौबे की पत्नी शिवरानी (35) शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने कटरा गोंडा मार्ग पर स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र में प्रसव के लिए भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर आवेश ने सामान्य डिलीवरी के आठ हजार रुपये लेकर प्रसव का आश्वासन देकर भर्ती कर लिया। अस्पताल कर्मियों ने शुक्रवार को देर रात तक सामान्य रूप से प्रसव कराने को लेकर परिजनों को आश्वासन दिया, लेकिन एकाएक हालत बिगड़ने पर ऑपरेशन कराने की बात कहकर जवाब देते हुए मरीज को जिला मुख्यालय पर एक निजी नर्सिंग होम ले जाने को कहकर रेफर कर दिया।
शनिवार को जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मृत बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन जच्चा की हालत बिगड़ती चली गई और रविवार की सुबह प्रसूता शिवरानी की मौत हो गई। रविवार को परिजन शव लेकर न्यू लाइफ हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दिया था। जिसके कारण प्रसूता व बच्ची की हालत बिगड़ गई और जान चली गई।
अस्पताल से डॉक्टर व कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों को समझाकर घर भेज दिया। अस्पताल के संचालक डॉ. आवेश खान का कहना है कि परिजनों का आरोप निराधार है। उन्होंने मरीज की हालत देखकर पहले से ऑपरेशन की बात बताई थी, लेकिन परिवार वाले सामान्य प्रसव के लिए अड़े रहे। फिर भी उन्होंने स्थिति को देखकर रेफर कर दिया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित भारती ने बताया कि टीम गठित करके जांच कराई जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत पत्र नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की गई है।