{"_id":"64d670dbe02a62fa780738b6","slug":"child-dies-by-drowning-in-saryu-gonda-news-c-100-1-slko1029-2549-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू में डूबकर बालक की मौत
Fri, 11 Aug 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के उल्टाहवा मांझा गांव के एक बालक की सरयू में डूबने से मौत हो गई। घटना बाराबंकी व गोंडा जिले की सीमा पर बसे गांव की है।
बाराबंकी के टिकैतनगर के ग्राम लिलार असवा मांझा निवासी लालबहादुर का पुत्र महेश (10) शुक्रवार को ग्राम उल्टाहवा मांझा पसका में भैंस चराने गया था। वह नदी के किनारे ऊंचे स्थान पर बैठकर भैंस चरा रहा था। भैंस हांकने के लिए वह गहरे पानी में उतर गया, जिससे वह नदी में डूबने लगा। आसपास बैठे लोगों ने महेश को नदी से निकाला। काफी देर तक महेश को होश न आने पर परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल लेकर भागे। मगर रास्ते में ही महेश की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। टिकैतनगर इंस्पेक्टर अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।