फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chief constable and three others died in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में मुख्य आरक्षी व तीन अन्य की मौत

Mon, 22 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chief constable and three others died in road accidents
 मुख्य आरक्षी योगेंद्र यादव। फाइल फोटो 
नवाबगंज/बेलसर/खरगूपुर/करनैलगंज। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मुख्य आरक्षी समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन हादसे तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर से हुए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज की सरयू घाट पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी योगेंद्र यादव (40) की रविवार रात केजीएमयू लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। योगेंद्र 17 सितंबर की सुबह बाइक से गश्त पर निकले थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए थे। हादसे में योगेंद्र के साथ ही सहकर्मी मुख्य आरक्षी अभिषेक सिंह भी जख्मी हुए थे। दोनों घायलों को अयोध्या मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। जहां से योगेंद्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया था और अभिषेक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि योगेंद्र यादव 2006 बैच के सिपाही थे। संतकबीरनगर जिले के घनघटा थाने के मरवट धोरांगे गांव के रहने वाले योगेंद्र के दो पुत्र यश और पीयूष हैं। पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद योगेंद्र का शव संतकबीरनगर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलसर संवाद के अनुसार, रगड़गंज-उमरी मार्ग पर सोमवार सुबह बाइकों की टक्कर में बेलसर निवासी आरती (55) की मौत हो गई। आरती अपने बेटे राजेंद्र के साथ बाइक से मां वाराही देवी मंदिर जा रही थीं। पकवान गांव के पास सामने से आ रही बाइक से राजेंद्र की बाइक की भिड़ंत हो गई। जख्मी मां-बेटे को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित किया। राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
खरगूपुर संवाद के अनुसार, रविवार शाम बाइकों की भिड़ंत में जख्मी अनिल कुमार (42) निवासी ठोरिया थाना विशेश्वरगंज (बहराइच) की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके पांच बच्चे हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में जख्मी दूसरे बाइक सवार कादिर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
करनैलगंज संवाद के अनुसार, रविवार देर शाम करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर मेंहदी हाता के पास मजदूरी करके घर लौट रहे मिश्रीलाल (50) तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाले डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


तीन घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
सड़क दुर्घटना में मृत आरती का शव सीएचसी पर तीन घंटे तक रखा रहा, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि घटनास्थल उमरी बेगमगंज क्षेत्र का होने के कारण सारी प्रक्रिया वहीं से होगी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed