{"_id":"68fa6919da0979999a09d4c9","slug":"chhath-puja-if-the-crowd-increases-even-special-trains-are-not-enough-gonda-news-c-100-1-slko1026-145901-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा : भीड़ बढ़ी तो स्पेशल ट्रेनें भी नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा : भीड़ बढ़ी तो स्पेशल ट्रेनें भी नाकाफी
Thu, 23 Oct 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली के बाद छठ पूजा के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। छठ पूजा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ के चलते दुश्वारी दूर नहीं हो रही है। दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों में जगह ही नहीं है। हाल ये है कि यात्रियों को शौचालय व गेट पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की गोंडा स्टेशन पर भी भीड़ बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि नई दिल्ली, महाराष्ट्र, जम्मू तवी व पंजाब से गोंडा आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, अंबाला, लुधियाना, अमृतसर, दिल्ली, गाजियाबाद में बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों लोग रहते हैं। स्टेशन पर मिलीं बिहार के सीवान, छपरा, दरभंगा व हाजीपुर की यात्री गीता, रागिनी, रजनी, सुमन, संजय कुमार व दीपक कुमार का कहना है कि छठ व्रत के महत्व को देखते हुए पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इन यात्रियों ने बताया कि स्लीपर क्लास का टिकट ले रखा है, लेकिन भीड़ इतनी है कि ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत ही नहीं पड़ रही है।
भीड़ नियंत्रण की तैयारी पूरी, लगाए गए जवान
ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जीआरपी के साथ आरपीएफ के जवान भी लगाए गए हैं। यात्रियों को ट्रेनों के गेट व खिड़की के पास सतर्कता बरतने के लिए आगाह किया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए वेटिंग एरिया बनाया गया है। आरपीएफ व जीआरपी यात्रियों की लगातार मदद कर रही है। महानगरों की तरफ से यात्रियों की भीड़ आ रही है। कोई घटना न हो, इसके लिए पूरी तैयारी के साथ जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
- महेंद्र प्रसाद दूबे, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ