{"_id":"15715ae7859b1132b562a08a5b09c9d9","slug":"chhath-festival-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व आज से
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागिनों की मनोकामना पूरी करने वाला डाला छठ पर्व सोमवार से शुरू हो रहा है। सोमवार को व्रत रखने वाली महिलाएं व पुरुष लौकी की सब्जी व मीठा चावल एक समय ग्रहण करेंगे।
अगले दिन मंगलवार को निर्जला व्रत रहकर महिलाएं व पुरुष नदी, पोखरों व तालाब के घाट पर पहुंचकर पानी में खड़े होकर अस्त होते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनकी उपासना करेंगे।
यहां से वापस घर आकर आंगन में गन्ने के बीच में दीपक जलाकर छठ माता की पूजा व आराधना करेंगे। उसके बाद बिस्तर नहीं, बल्कि घर की फर्श पर रात गुजारेंगे।
बुधवार की भोर में घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य के उदय होते ही दूध का अर्घ्य देकर पूजा का समापन करेंगे। 48 घंटे तक चलने वाले इस निर्जला व्रत में पति की दीर्घायु होने की कामना करती हैं। साथ ही संतान सुख सहित अन्य मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए सूर्य भगवान से आराधना करेंगी।
विज्ञापन
शहर के खैरा मंदिर पोखरा व पुलिस लाइंस के तालाब में पूजा के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रविवार को खैरा पोखरे की सफाई की गई।
यहां दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं ने पूजन के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। इसी तरह पुलिस लाइन में भी तैयारियां की गई हैं।